किच्छा, शिव कांवर सेवा संघ के तत्वावधान में 80 कांवड़ियों को नगर से कांवर गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार रवाना किया गया। इस दौरान भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज एवं गल्ला आढ़त एसोशिएशन अध्यक्ष नरेन्द्र कनौडिया द्वारा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान राजकुमार बजाज ने कहा कि लम्बे समय से नगर के शिव कावड़ संघ द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लाकर जलाभिषेक किया जाता है। जिसमें कावड़ सेवा संघ के सैकड़ों भक्त शामिल होते हैं। इस दौरान किच्छा शिव कांवड़ संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कनौड़िया, व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजकुमार बजाज , अंशुल गंगवार, ऋषि बजाज, चमन माटू, कमल गंगवार, अमित सागर आदि सहित सैंकड़ो लोग मौजूद थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
