आपदाग्रस्त रास्तों की चुनौतीपूर्ण बाधाओं को पार कर पिथौरागढ़ पुलिस, एसएसबी व एनडीआरएफ ने शव को धारचूला पहुंचाकर किया परिजनों के सुपुर्द
पिथौरागढ़ :आदि कैलाश घूमने गए पर्यटकों में से एक पर्यटक स्वदेश नानचहल पुत्र भारत भूषण निवासी हाउस नंबर 64 ए नियर न्यू संतोषपुर अंबिका कॉलोनी जालंधर पंजाब उम्र करीब 44 वर्ष की ज्योलिंगकांग में मृत्यु हो गई थी, जिनके शव को एसओ पांग्ला श्री अनिल आर्य हे0का0 आन सिंह व अन्य पुलिस बल, एसएसबी के इंस्पेक्टर चंदन कुमार मय टीम द्वारा तवाघाट के पास बन्द सड़क तक पहुंचाया गया व मौके पर मौजूद एनडीआरफ की सहायता से क्षतिग्रस्त सड़क से धारचूला को सकुशल भेजा गया। एसएचओ धारचूला श्री विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मृतक का पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति की मृत्यु हार्ट अटैक से होना बताया।
मृतक सहित उक्त पर्यटकों की टीम में कुल 12 व्यक्ति थे। मृतक को वैधानिक कार्यवाही के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द किया। अन्य पर्यटकों को भी शकुशल उनके गंतव्य की ओर रवाना किया।
#pithoragarhpoliceuttarakhand #UKPoliceHaiSaath #ukpolicecare

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
