खटीमा
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का शनिवार को उनके आवास व कैंप कार्यालय मे जनप्रतिनिधियों व जनता ने स्वागत किया।
माननीय मुख्यमंत्री ने अपने आवास व लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। माननीय मुख्यमंत्री ने हेलीपेड लोहियाहेड से देहरादून के लिए प्रस्थान किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, मेयर दीपक बाली,दर्जा मंत्री अनिल कपूर,शंकर कोरंगा, जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,पूर्व ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कस्तूभ मिश्रा,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।
———————————————
जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर l

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
