किच्छा नई मंडी समिति परिसर में बम पटाखों की गगनभेदी आवाज के साथ रावण के पुतले का दहन किया गया। दशहरे के अवसर पर मंडी समिति परिसर में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें लोगो ने रावण दहन की खुशी मनाते हुये जमकर खरीदारी की। इससे पूर्व प्रभु श्री राम ने अपनी सेना के साथ पुरानी गल्ला मंडी स्थित रामलीला मंच से नई मंडी समिति के लिये बैंड बाजों के साथ प्रस्थान किया। नई मंडी समिति परिसर पहुंच कर प्रभु श्री राम एवं लंकापति रावण की सेनाओं के बीच भयानक युद्ध का मंचन हुआ। आखिरकार विभीषण के बताने पर प्रभु श्रीराम ने रावण की नाभि में अग्निबाण मार रावण के पुतले को आग के हवाले कर दिया। जिससे रावण का पुतला बम एवं पटाखों की गगन भेदी आवाज के साथ धू-धू कर जल उठा। यह देख कर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से दशहरे का मेला देखने पहुंचे नगरवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर व्यापक इंतजाम किये थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
