*किच्छा विधानसभा में हो रहा है तेजी से विकास –बेहड़*
*जनसंवाद के तहत क्षेत्रवासियों ने रखी बेहड़ के समक्ष समस्याएं*
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि किच्छा में उनके प्रयासों से बहुत तेजी से विकास हो रहा है | वे किच्छा शहर व् ग्रामीण क्षेत्र में बराबर विकास करा रहे है क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्याएं उनके संज्ञान में लायी जाती है वे प्राथमिकता के आधार पर वे उनका निदान अवश्य कराते है | लगतार वे विधासनभा का दौरा कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनने उनके गाँव और वार्डो में जन्सवाद कार्यक्रम के माध्यम से मिल रहे है व उनकी समस्याओं को सुन कर निदान करा रहे है | बेहड़ ने कहा मेरा पूरा प्रयास है की विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्रवासी की छोटी-बड़ी समस्याओं का निदान कराया जाए |
इससे पूर्व जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ओर विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास किच्छा स्थित कार्यालय पर तमाम क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिस पर विधायक बेहड ने उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसके निदान हेतु आवशयक कार्यवाही की ।
सोमवार को विधायक बेहड के कार्यालय पर जनसंवाद कार्यक्रम के तहत क्षेत्र वासियों ने उन्हें अपनी राशन कार्ड, पेंशन,आर्थिक सहायता, बिजली, स्वास्थ्य , शिक्षा जैसी तमाम समस्याओं से अवगत कराया ।
इस दौरान वार्ड न०-04 किच्छा से मुन्नी देवी,पार्वती देवी,भागीरथी देवी,धर्मपाल मौर्य,सुनील सागर,छोटेलाल,मोहन मिश्रा,आदि ने सडक व नाली निर्माण हेतु,वार्ड न०-05 से कुसुम,पुनीता, ममता,आशा,कलावती ने 300 मीटर तथा गुरचरण सिंह,राकेश,बलदेव,देवकीनंदन ,शारदा,गगन कोली आदि ने हसली नदी शिवमंदिर से बैराज शिव मंदिर तक 1.5 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग रखी,वार्ड न०-10 निवासियों ने डाबर रोड,सोनेरा निवासियों ने 55 मीटर सडक निर्माण,मल्ली देवरिया से पंकज शर्मा ने नालंदा रोड से 200 मीटर सड़क निर्माण हेतु. वार्ड न०-07 से शहनाज,मुन्नी,शकीना,विस्मिल्ला आदि ने राशन कार्ड बनाएं जाने हेतु आग्रह किया | ग्राम छिनकी के निवासियों ने 40 कनेक्शनो की विधुत पूर्ति हेतु एक ट्रान्सफार्मर लगाए जाने हेतु अजीम रजा आरिफअली,नन्हे,रहमान,नाजिम ,शाहिद,गुलशन बी,युनिश, अलिफा, आरिफ, भूरा, नन्हे,तस्लीम आफर आदि उपस्थित रहे |
विधायक बेहड़ ने अधिकाँश समस्याओं का मौके पर ही निश्तारण किया तथा शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश जारी किये |

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
