किच्छा: गन्ना विकास विभाग में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रांतीय आवाहन पर गन्ना परिवेक्षक संघ जोन किच्छा मे विरोध प्रदर्शन स्वरुप काला फीता बांधकर कार्य किया गया। गन्ना पर्यवेक्षक संघ के महामंत्री सचिन कुमार ने बताया कि प्रदेश गन्ना पर्यवेक्षक संघ के आह्वान पर उत्तराखंड राज्य भर में समस्त गन्ना पर्यवेक्षकों द्वारा काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है तथा केंद्र सरकार से मांग की जा रही है कि वर्ष 2004 से पूर्व कर्मचारियों को दिए जाने वाली पेंशन व्यवस्था लागू की जाए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो वर्तमान में पेंशन बहाली का आदेश निर्गत किया है वह कर्मचारियों के हित में नहीं है उन्होंने कहा कि अभी समस्त कर्मचारी केंद्र सरकार का विरोध काला फीता बांधकर किया किंतु केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया है विरोध प्रदर्शन करने वालों मे गन्ना विकास निरीक्षक कु०कंचन शाही, गन्ना पर्यवेक्षक प्रताप सिंह, सुधीर आहूजा, मदन कालरा, रविशंकर काण्डपाल, आशाराम,विपिन कुमार, गंगा दत्त,महेश चंद, सचिन कुमार ललित पंत, विशाल सेतिया, कमल सिंह, सूर्य प्रताप सिंह , कृष्ण पाल, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, मोहमद यूनुस, अरविंद यादव के आदि उपस्थित थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
