रुद्रपुर:ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मनाने के लिए अपने घर रामपुर जा रहे दो युवकों की टांडा रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम अहेरो थाना खजुरिया रामपुर यूपी निवासी 40 वर्षीय शुजाहिद खां और 48 वर्षीय रफ्फन खां हल्द्वानी में फल मंडी में काम करते थे। रविवार रात दोनों बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान वह जैसे ही पंतनगर मोड़ से कुछ दूर टांडा रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दि आगला लेख पंतनगर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि शवों को कब् लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर ऐप पर पढ़ें तहरीर आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। शुजाहिद के तीन बच्चे हैं। एक बच्ची एक साल की है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
