आज किच्छा की रामलीला कमेटी ने श्राद्ध शुरू होने से पूर्व रामलीला के आगाज से पहले रामलीला मंच पर हवन किया
नगर के मुख्य पुजारी पंडित नगद शर्मा ने रामलीला मंच पर विधि विधान के साथ भूमि पूजन के साथ साथ हवन कराया
वही रामलीला कमेटी नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया की इस वर्ष रामलीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा ही किया जाएगा
और इस वर्ष की रामलीला का उद्घाटन किच्छा विधायक तिलक राज बेहद द्वारा किया जाएगा और समापन ब्लॉक प्रमुख ममता जलहोत्रा द्वारा किया जाएगा
इस वर्ष की रामलीला 2 अक्टूबर से शुरू होगी और 12 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा
इस मौके पर कमेटी के सरक्षक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल,डब्बू अग्रवाल,अनुज सक्सेना, रवीश सक्सेना,अंशुल गंगवार,दुली चंद चांगल, परवीन सेन, कमल भाटिया, विजय कुमार आदि मौजूद रहे

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
