*विधायक बेहड़ ने जनसंवाद के तहत ग्रामीणों की समस्याए सुनी व विकास कार्य का किया उद्घाटन ।*
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने आज ग्रामीण जनसंवाद के पांचवे दिन ग्राम दरऊ, सैजना, छिनकी, कुरैय्या,चकोनी, मिलक, पक्की खमरिया में जनसंवाद किया व लोगों की समयायें सुनी व निराकरण हेतु आवशयक कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों से उनके गाँव समबन्धित विकास कार्यों के सुझाव मार्गे और विधायक निधि से निर्मित कराये गए ग्राम कुरैय्या में टीन शेड का उद्घाटन फीता काटकर किया.
सभी ग्रामवासियों ने अपने-अपने गाँव पर पहुंचने पर विधायक बेहड़ का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया ।
इस दौरान विधायक बेहड ने ग्रामवासियों को सम्भोधित करते हुए कहा कि उनके द्वारा बिना किसी भेदभाव के विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कराया जा रहा है और जो काम अवशेष है उनका पूर्ण प्रयास रहता है की वे शीघ्र से शीघ्र पूरे कराएं जा सके | विधायक बेहड़ ने ग्रामीणों को स्मार्ट मीटर व उससे होने वाले आर्थिक नुकसानों से अवगत कराया व सरकार के इस फैसले का डटकर विरोध जताने हेतु जागरूक किया .
इस दौरान हाज़ी सरवर यार खा,मेजर सिंह,राजेश प्रताप सिंह, दलजीत खुराना,राजेंद्र सिंह, मुख्यत्यार अहमद, विजय यादव, तारक अहमद, तौक़ीर, अजीम, नासिर खान,पप्पू खा, वफ़ाति,शुभम सुखीजा, परमजीत सिंह,त्रिलोक खुराना, डाक्टर हरभगवान्, रिशु सलूजा , त्रिलोक चुग,बफात अली, राजेश लोहिया,धर्मेन्द्र सिंधी समेत सैकड़ो की तादात में ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
