उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा के अध्यक्ष एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के ज़िला मंत्री दानिश इकबाल अहमद ने प्रेस को दिए अपने बयान में कहा कि दरऊ चौक से ले कर पुलभट्टा फ्लाईओवर तक दुर्घटनाओं का अड्डा बन गया है जिसमें हर दूसरे दिन कोई ना कोई एक्सीडेंट का शिकार हो कर अपनी जान गंवा रहा है लेकिन NH के अधिकारियों के कान पर जू नहीं रेंग रही हैं जिस से स्थानीय नागरिकों में बहुत रोष है दानिश इकबाल ने आज उपजिलाधिकारी महोदय से मुलाकात कर के सिरौली पुलिया पे बने कट को बंद कर के 50 मीटर किच्छा की तरफ खोलने की मांग की जिस से की होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके और पुलभट्टा पर बने फ्लाईओवर और बहेड़ी से आने वाले मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था करने की मांग की है
दरऊ चौक से पुलभट्टा फ्लाईओवर बना एक्सीडेंट का वेंडिंग जोन ::: दानिश इकबाल अहमद
