आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी की दबंगई खुद पर ही भारी पड़ गई है। युवक से हाथापाई की वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने तत्काल चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया और गुस्साए लोगों का गुस्सा शांत करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम को चेकिंग के दौरान दरोगा ने अभद्रता व हाथापाई की थी।
बताते चलें कि बुधवार की शाम आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी संदीप पिलखवाल पुलिस टीम के साथ जैन मंदिर मुख्य मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो युवक को देख चौकी प्रभारी ने चाबी निकाल ली और सिख युवक से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जब युवक ने विरोध किया तो हाथापाई कर बाइक को लात मारकर गिराने का भी आरोप लग गया।
गुरुवार की सुबह जब इस प्रकरण की वीडियो वायरल हुई तो व्यापारी संगठनों और गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने बैठक शुरू कर दी। जिसकी भनक लगते ही एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बवाल को रोकने की कोशिश की। प्रकरण की जानकारी एसएसपी मणिकांत मिश्रा को दी। एसएसपी ने भी तत्काल आरोपी चौकी प्रभारी संदीप पिलखवाल को लाइन हाजिर कर सीओ सदर को प्रकरण की तफ्तीश सौंप दी। बावजूद व्यापारियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
