HFC में तीसरे दिन देखने को मिले रोमांचक मुकाबले
हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल में चल रही ‘हिमालयन फुटबॉल चैंपियनशिप’ के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले । पहला मैच बालिका वर्ग में खेला गया जिसमें जेपीएस स्कूल रुद्रपुर ने अशोक हॉल स्कूल रानीखेत को हराकर जीत का सिलसिला कायम रखा । दूसरा मैच बालक वर्ग में जेपीएस सीनियर स्कूल रुद्रपुर तथा सेंट मैरी स्कूल के बीच हुआ जिसमें जेपीएस ने फिर जीत दर्ज की । तीसरे मैच में नालंदा स्कूल किच्छा ने श्री चैतन्य टेक स्कूल सितारगंज को हराकर जीत हासिल की । चौथे मैच में डॉन बॉस्को स्कूल ने सत्यवती स्कूल नेपाल को हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा । पांचवें मैच में बीएस सैनिक स्कूल ने नोज्गे खटीमा को हराकर, छठे मैच में किड्स पैराडाइज ने डीपीएस रुद्रपुर को हराकर , सातवें मैच में एचपीएस किच्छा ने नालंदा को हराकर, आठवें मैच में एचपीएस की बालिकाओं ने सेंट पीटर स्कूल को हराकर, नवें मैच में डॉन बॉस्को स्कूल ने समर स्टडी स्कूल काशीपुर को हराकर जीत का तमगा हासिल किया। समाचार लिखे जाने तक दसवां मैच हरीश पवार बालिका वर्ग तथा एवरेस्ट एकेडमी नेपाल की बालिकाओं के बीच जारी था । मैच को देखने के लिए भारी संख्या में छात्र, पूर्व छात्र अपने अभिभावकों समेत पहुंचे। हिमालयन स्कूल में चल रही ‘हिमालयन फुटबॉल चैंपियनशिप’ को आप स्कूल के यूट्यूब चैनल HPS SPOTLIGHT पर जाकर लाइव अपने मोबाइल पर भी देख सकते हैं ।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
