मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने केदारनाथ में आपदा से क्षतिग्रस्त इंफ्रास्ट्रक्चर के पुनर्निर्माण तथा भविष्य में आपदा से बचाव हेतु भारत सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग हेतु प्रभावित विभागों को तत्काल आंकलन प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने नागरिक उड्डयन विभाग से क्षतिग्रस्त हेलीपैड्स का आंकलन, आपदा प्रबंधन विभाग से भूस्खलन की निगरानी व पूर्व चेतावनी, लाइट डिटेक्शन एण्ड रेंजिंग सर्वेक्षण, असंतुलित ढलानों का भू-तकनीकी अन्वेषण, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के लिए शमन उपाय, रिमोट सेंसिंग द्वारा बाढ़ निगरानी एवं भूस्खलन पूर्व चेतावनी हेतु आर्थिक पैकेज का आंकलन तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने रिकॉर्ड समय में सफलतापूर्वक राहत एवं बचाव अभियान संचालित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों व कार्मिकों की प्रंशसा की है।
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने यूएलएमएमसी , लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, पुलिस, यूपीसीएल, आरडब्ल्यूडी, उरेडा, परिवहन व पशुपालन विभाग को आपदा न्यनीकरण हेतु प्रस्तावित कार्यों का आगणन भी प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव डॉ. रमेश कुमार सुधांशु, सचिव डॉ. पंकज पाण्डेय, श्री सचिन कुर्वे, श्री विनोद कुमार सुमन, डा. आर राजेश कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी व वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी व एसपी रूद्रप्रयाग मौजूद रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
