किच्छा (ऊधम सिंह नगर)।
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कठर्रा गऊघाट में इन दिनों भीषण जल संकट गहराया हुआ है। जल संस्थान की लापरवाही के चलते ग्रामीणों के घरों में लगे नल पूरी तरह से सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। गांव में बनी पानी की टंकी से समय पर पानी की सप्लाई न होने के कारण ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
समय पर नहीं हो रही सप्लाई, ग्रामीण परेशान
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि जल विभाग द्वारा पानी की सप्लाई का कोई निश्चित समय तय नहीं है। कभी कभार ही बेहद कम दबाव (लो-प्रेशर) के साथ कुछ देर के लिए पानी छोड़ा जाता है, जिससे आधे से ज्यादा घरों तक पानी पहुँच ही नहीं पाता। भीषण गर्मी के इस मौसम में पीने के पानी और दैनिक कार्यों के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज के हैंडपंपों या अन्य संसाधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
पानी की इस भारी किल्लत को लेकर ग्रामीणों में जल विभाग के खिलाफ गहरा रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभाग ने शीघ्र ही पानी की टंकी से नियमित और पर्याप्त समय के लिए जलापूर्ति शुरू नहीं की, तो वे तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन और जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों का कहना है इस समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी (SDM) या जल विभाग के अधिशासी अभियंता को भेजने के लिए एक शिकायती पत्र भेजने की तैयारी की जा रही है

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
