सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को इंदिरा गांधी खेल मैदान में बहुद्देशीय व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेणु गंगवार ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने चिकित्सा शिविर एवं सरकारी स्टालो का निरीक्षण किया। बड़ी संख्या में फरियादियों ने बहुउद्देशीय शिविर में पहुंच कर अपनी समस्याओं को रखा। शिविर में संबधित विभाग के अधिकारियों को शीध्र समस्या निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकांश समस्याओ का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में राजस्व, चिकित्सा, पशुपालन, ऊर्जा निगम, कृषि आदि विभागों ने अपने स्टाल लगा कर सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार गिरीश चन्द त्रिपाठी, राजस्व उप निरीक्षक दीपक सिंह राजस्व निरीक्षक दलजीत सिंह राजस्व निरीक्षक कुशाल सिंह आर्य, आरके मुकेश कुमार, मीनाक्षी गोस्वामी तनुजा बोरा , बादल पांडे ,राजेश शुक्ला, कमल जिंदल, संजीव सिंह, संजीव लेख खन्ना, धर्मराज जायसवाल, कमलेन्द्र सेमवाल, संदीप भुसारी, गोल्डी गोराया आदि मौजूद रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
