विकासनगर: सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इसी बीच कालसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर कोटी रोड पर लालढांग के पास मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी है. हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. बहरहाल पुलिस द्वारा अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी गई है.
बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर: थानाध्यक्ष कालसी भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि थाना कालसी को सूचना प्राप्त हुई थी कि कोटी रोड लाल ढांग के पास एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को किसी अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति घायल हो गए हैं. घायल व्यक्तियों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा गंभीर रूप से घायल कार्तिक निवासी ग्राम फतेहपुर हर्बटपुर को मृत घोषित किया गया.
- घायल युवक इकबाल का अस्पताल में चल रहा इलाज: थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक कार्तिक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई महिला उप निरीक्षक हेमा बिष्ट द्वारा की जा रही है, जबकि घायल इकबाल (निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहसपुर) का उपचार चल रहा है और अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है. उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद अग्रिम आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
