किच्छा। देर सायं रुद्रपुर रोड पंचक्की फार्म के पास अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मार दिए जाने के कारण एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई ।राहगीरों द्वारा पुलिस को 112पर सूचना दी गई जब तक पुलिस मौके पर पहुंचीं एक टैंपो चालक द्वारा मानवता का परिचय देते हुए सड़क पर घायल पड़े युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां चिकित्सकों ने सड़क हादसे में घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर युवक की पहचान करने में जुट गई। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में व्यक्ति की पहचान कर ली गई जो की सरस्वती नगर किच्छा का रहने वाला था ।मृतक का नाम जगदीश कुमार शर्मा पुत्र भोलेनाथ शर्मा है पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर आ गए। पुलिस द्वारा मृतक का पंचायत नाम भरकर विच्छेदन हेतु भेज दिया है। जानकारी में आया है कि मृतक जगदीश कुमार शर्मा लालपुर से अपनी मोटरसाइकिल संख्या uk06 आव 6965 प्लैटिना से किच्छा को आ रहा था कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन में मोटरसाइकिल पर ढक्कन मार दी जिससे वह घटनास्थल पर ही गिर पड़ा और बेहोश हो गया।जिसको हिमांशु शर्मा नामक टेंपो चालक युवक अपने टेंपो पर लादकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले आया हालांकि राहगीरों ने 112 और 108 पर सड़क दुर्घटना की सूचना दे दी थी किंतु टेंपो चालक ने मानवता का परिचय देते हुए युवक को अपने टेंपो पर लाद कर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा दिया था जहां पर डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
