किच्छा:आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा संगठन विस्तार करते हुऐ प्रथम चरण में नौ जिला कमेटियों व तीन महानगर कमेटियों की घोषणा की गई। दिल्ली स्थित आप मुख्यालय से अपना बयान जारी करते हुऐ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड मे होने जा रहे आगामी निकाय चुनाव व उपचुनाव को पूरी ताकत के साथ लडने के लिऐ तैयार है। संगठन विस्तार हेतु यह प्रथम सूची आज राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा व सहमति के बाद घोषित की गई है।
कलेर ने कहा भविष्य मे शीघ्र ही संगठन विस्तार के दृष्टिगत और भी सूची जारी की जाएगी। राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड मे पार्टी संगठन व चुनाव लड़ने को लेकर अति गंभीर है, जल्द ही उत्तराखंड मे राष्ट्रीय नेताओं की जनसभाएं आयोजित की जायेंगी।
उन्होने कहा भाजपा सरकार मे राज्य की महिलाओं के साथ बेखौफ जघन्य अपराध हो रहे है, मंत्री अपने बेटो के नाम टेंडर घोटाले कर रहे है वही पूरे प्रदेश के युवा बेरोजगारी से त्रस्त है, निगमों मे सफाई कर्मचारीयों का सरकार द्वारा ठेक प्रथा के माध्यम से शोषण किया जा रहा है।
आगामी चुनावों मे जनता भाजपा द्वारा की जा रही लूट का हिसाब वोट की ताकत से देगी।
उत्तराखंड में जिला एवं महानगर कमेटी की घोषणा होने पर पूर्व प्रत्याशी किच्छा विधानसभा एवं प्रदेश सचिव कुलवंत सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी तथा किच्छा से जनार्दन सिंह के उधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की और कहा कि इस नए संगठन निर्माण से उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी बहुत तेजी से आगे बढ़ेगी

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
