किच्छा:कलकता चौकी पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक धीरेंद्र पन्त के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए मोबाइल चोरी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं उपनिरीक्षक धीरेंद्र पन्त के अनुसार क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटना सामने आई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक युवक को संदिग्ध पाया। शनिवार को पुलिस ने छानबीन करते हुए राधेश्याम उर्फ लालू पुत्र मुकंदी निवासी राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। श्री कुमार पाल पुत्र श्री हरि शंकर निवासी ग्राम नजीबाबाद थाना किच्छा में थाने जाकर तहरीर दी की कल रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया है साथ ही सुबह जब वह गांव के आसपास तलाश में घूम रहा था तो पता चला कि गांव के अन्य लोगों के मोबाइल भी उसी रात चोरी चले गए हैं। इस संबंध में थाना किच्छा पर मुकदमा अपराध संख्या 304/24 धारा 305a BNS पंजीकृत किया गया तथा उपरोक्त मोबाइल चोरों की तलाश हेतु प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तथा पूर्व के मोबाइल फोन चोरों को तस्दीक किया ।
उक्त चोरों की तलाश करते हुए टीम द्वारा आज दिनांक 10 अगस्त 2024 को अभियुक्त राधेश्याम उर्फ लालू पुत्र मुकुंदी निवासी राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप उधम सिंह नगर को चोरी गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर विधि कार्रवाई की जा रही है।।
*नाम पता अभियुक्त*
राधेश्याम उर्फ लालू पुत्र मुकुंदी निवासी राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप उधम सिंह नगर
*बरामदगी-*
एक चोरी गया मोबाइल फोन
*गिरफ्तारी टीम*-
1- उपनिरीक्षक धीरेंद्र पन्त
2- कांस्टेबल यशपाल आर्य
3- कांस्टेबल हरीश मेहरा
4- कांस्टेबल नीरज भोज व राजेंद्र कश्यप SOG (विशेष सहयोग)

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
