पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों की कड़ी में आज एक महत्वपूर्ण निर्णय हुआ है। उत्तराखण्ड सरकार ने एयरपोर्ट आथॉरिटी ऑफ इंडिया को 524.70 एकड़ भूमि पर भौतिक कब्जा दे दिया है। पंतनगर एयरपोर्ट निदेशक मोनिका डेम्बला ने भूमि पर क़ब्ज़ा लेते हुए कहा कि विस्तारित एयरपोर्ट का सर्वे व निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा।
एयरपोर्ट आथॉरिटी को जिला प्रशासन व पंतनगर एयरपोर्ट आथॉरिटी द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर 524.78 एकड़ भूमि के कॉर्डिनेट (जमीन का अक्षांश और देशांतर) भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
