नैनीताल:बरसात के समय सांपो के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट स्थित राजीव नगर बंगाली कालौनी में सांप के काटने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हुई है बालक के मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि बालक घर पर सौ रहा था इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया।
बताया जा रहा है कि वीआईपी गेट दो किलोमीटर स्थित राजीव नगर बंगाली कालौनी में रहने वाले अतुल कुमार का 10 बर्षीय बेटा देवराज अपने घर पर सौ रहा था इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया इसकी जानकारी परिवार को तब लगी जब देवराज को उठाने के लिए उसे पिता ने आवाज दी लेकिन काफी देर तक जब देवराज नही उठा तो देखा कि सांप ने उसको डंस रखा है. परिजन उसे उपचार के लिए आनन फानन में लालकुआँ के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बालक के मौत से माता पिता और परिजनों में मातम छा गया है.माँ का रो रो कर बुरा हाल है.फिलहाल घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी है.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
