कलकत्ता पुलिस चौकी अंतर्गत लक्ष्मीपुर क्षेत्र में पालेज में रहने वाले चौकीदार शव मिला। चौकीदार पालेज में बनी झोपड़ी में रहता था। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के हत्या के बिन्दु पर जांच कर रही है।अब्दुल शमी निवासी किच्छा ने लक्ष्मीपुर क्षेत्र में प्रागफार्म की भूमि पालेज के लिए ठेके पर ले रखी है। 55 वर्षीय चरन सिंह पुत्र सोहन लाल निवासी धाधाफार्म किच्छा पिछले दो महीने से पालेज की चौकीदार के रुप में काम करता था। पालेज का ठेकेदार अब्दुल शमी रोजाना पालेज में कामकाज खत्म कर घर वापस आ जाता था। चरन सिंह पालेज में बनी झोपड़ी में रात में अकेला रहता था। शनिवार सुबह रोजाना की तरह जब अब्दुल शमी पालेज में पहुंचा तब उसने चरन सिंह का शव झोपड़ी से सौ मीटर दूर पालेज में पड़ा देखा। चरन सिंह के चेहरे पर चोट के निशान थे। शव को झोपड़ी से घसीट कर ले जाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके चरन सिंह परिजन और अन्य गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद सीओ सितारगंज बहादुर चौहान और कोतवाल धीरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस ने चरन सिंह की हत्या के बिन्दु पर जांच करते हुए संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
