पेयजल सचिव श्री शैलेश बगौली ने आज जनपद चम्पावत में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत गतिमान कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी चम्पावत, प्रबन्ध निदेशक, जल निगम, मुख्य महाप्रबन्धक, जल संस्थान एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान सचिव ने कार्यों के सम्पादन में तेजी लाने एवं भौतिक रूप से एकपूर्ण कार्यों के लेखाबन्दी करने के निर्देश दिए।
द्वितीय चरण के गतिमान कार्यों में थर्ड पार्टी गुणवत्ता एजेंसियों द्वारा इंगित बिन्दुओं के निराकरण में धीमी प्रगति पर रोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने 15 दिन के भीतर निराकरण करते हुए आख्या उपलब्ध कराने तथा 20 दिन के भीतर उक्त के सम्बन्ध में बैठक करने के निर्देश दिए।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
