किच्छा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली 12 मोटरसाइकिलें सीज
किच्छा / उधमसिंह नगर:
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में किच्छा पुलिस ने यातायात नियमों का खुला उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट और बिना कागजात के धड़ल्ले से चलाई जा रही 12 मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और सड़क सुरक्षा को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यह विशेष कार्रवाई की गई है। कार्रवाई की चपेट में आए वाहनों की जब जांच की गई, तो उनके पास न तो वैध कागजात पाए गए और न ही नंबर प्लेट लगी हुई थी, जिससे सुरक्षा संबंधी गंभीर खतरे उत्पन्न हो रहे थे।
किच्छा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीज की गई सभी मोटरसाइकिलों के स्वामियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) के अंतर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस के इस सख्त रुख से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस की अपील: यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय सभी आवश्यक कागजात साथ रखें और वैध नंबर प्लेट का ही उपयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
