किच्छा, भाजपा नेता व समाजसेवी संजीव कुमार सिंह ने निकटवर्ती ग्राम खुरपिया पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्ग माताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण करते हुए कहा कि हमारा उत्तराखंड प्रत्येक वर्ष आपदा की त्रासदी झेलता आ रहा है। देवभूमि उत्तराखंड में वृक्षारोपण अभियान एक वरदान की तरह है। इसमें कोई संदेह नहीं कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान आक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण करते हुए प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान करने में समर्थ होगा। इस अवसर पर सुचेतना फाउंडेशन की रिंकी सक्सेना, फादर सौरभ, संजय यादव, विशाल चौहान, धनञ्जय सिंह, राजेश्वरी, भूमि देवी, कमला, भूदेवि, मुन्नी देवी, जगदीश दुबे, सीतली देवी, ऊषा देवी, चंद्रावती, रेशमवती, यशोदा, लीला तिवारी, तुलसा देवी, कुंवर सिंह, राम मिलन, चमेली, कमला, अर्चना, नमिता, सीमा, उर्मिला आदि लोग उपस्थित रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
