किच्छा : नई सुनहरी में मारपीट और फायरिंग के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 12 बोर की अवैध बंदूक, एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। भाजपा ओबासी मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीकांत राठौर के समर्थक मुकेश राठौर पुत्र होरी लाल राठौर नई सुनहरी वार्ड 11 किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि दिनेश उर्फ दिला, चन्द्रप्रकाश, अभिषेक, मुकेश उर्फ नन्हा उर्फ रमपुरिया, मोनू कश्यप, दीपक, सचिन ठाकुर, तुषार, रवि ठाकुर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर 25 मई की रात उनके घर और दुकान पर धारदार हथियार से हमला कर फायरिंग की।
इसमें वह बाल-बाल बच गए। जबकि उनका भाई प्रेमपाल राठौर और भांजा राहुल राठौर घायल हो गए। इस घटना से गुस्साए भाजपा नेता श्रीकांत राठौर ने कोतवाली गेट के सामने लगभग 16 घंटे तक धरना दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। बीते बुधवार को एसआई ओमप्रकाश नेगी की अगुवाई में पुलिस टीम ने धांधा फार्म से गौला नदी को जाने वाले कच्चे रास्ते के निकट से मुकेश उर्फ नन्हा उर्फ रमपुरिया पुत्र छोटेलाल और सचिन ठाकुर उर्फ सोलंकी पुत्र विजेंद्र पाल सिंह निवासी वार्ड 11 नई सुनहरी किच्छा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम***
1-प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार
2-निरीक्षक सतीश शर्मा
3-Si ओमप्रकाश सिंह नेगी कलकत्ता चौकी प्रभारी
4-Si दीपक जोशी
5-कांस्टेबल 235 यशपाल आर्य
6- कांस्टेबल 601 हरीश मेहरा

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
