किच्छा:एसडीएम की अगुवाई में प्रशासन की टीम ने ग्राम बखपुर में 207 एकड़ सरकारी भूमि पर कब्जा ले लिया। इस भूमि को 1982 को सीलिंग एक्ट के सरकार ने लिया था। प्रशासन के अभियान के अंतर्गत पुलिस उच्चाधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस, पीएसी, बज्र वाहन मौजूद रहे।
ग्राम बखपुर में शमशुल हसन खान पुत्र बदरुल हसन खान की 421 एकड़ भूमि को सरकार ने सीलिंग में दाखिल कर लिया था। जिसके बाद सरकार ने 1984 में सीलिंग की भूमि पर कब्जा ले लिया था। इसके बाबजूद भी शमशुल हसन के वारिश विभिन्न न्यायालयों में अपील कर सीलिंग की भूमि पर काबिज रहे। वर्ष 2023 में विहित अधिकारी का आदेश मिलने के बाद प्रशासन ने सीलिंग की भूमि पर कब्जे की कवायद शुरू कर दी। शनिवार को एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा की अगुवाई में प्रशासन की टीम ने ग्राम बखपुर, चाचर और कठर्रा में शमशुल हसन के बारिसों के कब्जे वाली सीलिंग की 207 एकड़ भूमि पर कब्जा ले लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा। जिसके कारण किसी ने भी प्रशासन विरोध का साहस नही किया। प्रशासन ने मौके पर पिलर लगा सरकार का कब्जा दाखिल किया है। इस मौके पर सीओ सितारगंज बहादुर सिंह चौहान, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, कोतवाल सुंदरम शर्मा तहसीलदार सितारगंज सुरेश चन्द बुधला कोठी , जितेंद्र शर्मा, राजस्व निरीक्षक दीपक सिंह, अंकित सक्सेना , दलजीत सिंह, समेत एक कंपनी पीएसी,बज्र वाहन, फायर बिग्रेड आदि मौजूद रहा।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
