किच्छा नवीन गल्ला मंडी स्थल पर व्यापारियों द्वारा विगत एक माह से चल रहे शिव कांवरियों के लिए सम्पूर्ण सावन माह के विशाल भण्डारे शनिवार को समापन समारोह में शिव कांवर सेवा संघ किच्छा के समस्त सेवादार शामिल हुए। इस दौरान नवीन गल्ला मंडी के व्यापारियों द्वारा हवन पूजन कार्यक्रम के उपरान्त प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले कांवरियों को भी प्रसाद एवं भंडारा वितरण किया। इस दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, गल्ला आढ़त एसोशिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कनौडिया, जगदीश अरोरा, रामनिवास जैन, सुभाष कक्कड़, सुशील गंगवार, राम किशोर, राजेश मिगलानी, संदीप गर्ग, पवन शर्मा, नवीन शर्मा, गोविन्द सहित तमाम व्यापारी उपस्थित थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
