विधायक बेहड़ के नवनिर्मित कार्यालय का शुभारम्भ वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने विधिवत रूप से फीता काट कर किया गया।
पूर्व स्वास्थ मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के नवीन कार्यालय का शुभारम्भ आज पूजा अर्चना के साथ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खडके जी के राजनैतिक सलाहकार व कांग्रेस वर्किंग कमेंटी के सदस्य नेता गुरदीप सिंह सप्पल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, उपनेता भुवन कापड़ी,विधायक आदेश चोहान,विधायक गोपाल सिंह राणा,विधायक सुमित ह्रदेश व संजय कपूर, पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने सयुंक्त रूप से विधायक बेहड़ के साथ फीता काटकर किया गया |
विदित हो कि विधायक बेहड़ ने नवरात्र के शुभ अवसर पर क्षेत्रवासियों के साथ बेहतर संवाद सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नया कार्यालय तैयार करने का निर्णय लिया जिसे आज नवरात्रि की पांचवी तिथि मे शुभ मुहूर्त पर हवन पूजन कर कार्यालय में बैठना आरम्भ किया। स्थानीय जनता, वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच श्री बेहड़ ने सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का समर्थन एवं किच्छा की जनता के अपार सहयोग के कारण ही वो आज इस जगह पर पहुंच सके हैं, जिसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं।
विधायक बेहड ने उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों क़ो शाल ओड़ा कर व बुके देकर स्वागत किया तथा साथ ही कार्यालय तैयार करने वाली सभी कर्मचारियों क़ो उपहार देकर व शाल पहनाकर सम्मानित किया तथा उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों का तहे दिल से स्वागत किया |
विधायक तिलक राज बेहड ने कार्यक्रम में किच्छा व अन्य विधानसभा से पहुंचने पर पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता और क्षेत्र वासियों का कार्यक्रम में आकर और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए सभी क़ो धन्यवाद किया.
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजीव आर्या, हाज़ी सरवर खान, मीना शर्मा, नवतेजपाल सिंह, मनोज जोशी,प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सुमित्तर भूल्लर,राहुल चिमवाल,इंदुमान, भूपेंद्र चौधरी, दर्शन कोली,गुड्डू तिवारी,सतपाल गाबा,जगदीश छाबड़ा,संजय जुनेजा, हरीश अरोरा मेजर सिंह,अशोक चुग,गुरदास कालड़ा,मनोज गाबा,विजय यादव,सतीश मंगला,कवलजीत तलवार,पुनीत छाबड़ा,मदन मदान,संजय जिंदल,गिरीश चिटकारा,पंकज पपनेजा,वीरू बाठला,मदन मोहन गोपाल,राकेश खुराना,परमजीत पम्मी समेत विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी हजारों की तादात में उपस्थित रहे.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
