द्वाराहाट में संपन्न हुआ प्रधानाध्यापकों का 5 दिवसीय सेवारत प्रशिक्षण
समापन पर डायट की टीम ने किया निरीक्षण
द्वाराहाट, विकासखंड के बीआरसी और संकुल रियूनी में एक साथ चल रहे प्राथमिक संवर्ग के प्रधानाध्यापकों का 5 दिवसीय सेवारत प्रशिक्षण का आज समापन हो गया। समापन अवसर पर डायट अल्मोड़ा से आए वरिष्ठ प्रवक्ता कमलेश सिराडी और हरिवंश बिष्ट द्वारा शिक्षकों को प्रशस्ति पत्रों का वितरण करते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षक किसी भी शिक्षा प्रणाली की नींव होते हैं। पाठ्यपुस्तकें समय के साथ बदलती हैं, बच्चे बदलते हैं, समाज बदलता हैं, ऐसे में यदि शिक्षक स्वयं निरंतर सीखते न रहें, तो शिक्षा की गुणवत्ता स्थिर हो जाती है। अतः सेवारत प्रशिक्षण आज केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि समय की अनिवार्यता भी है।
इन 5 दिनों के प्रशिक्षण में शिक्षकों ने बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान, परख अभ्यास, मूल्यांकन टूल, विद्यालय सुरक्षा आदि के गुर सीखे। कार्यक्रम समन्वयक अंजू साह और दीपक पाण्डेय ने बताया कि विकासखंड में कुल 3 बैचों में चलने वाले इस प्रशिक्षण से विकासखंड के 100 प्राथमिक विद्यालयों के संस्थाध्यक्ष लाभान्वित होंगे। तीसरा और अंतिम बैच कल से शुरू होगा। वहां नोडल अधिकारी अनिल मठपाल, सन्दर्भदता ललित मोहन आर्य और उमेश पांडे, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से आदित्य, आत्रेयी, लच्छी महर समेत पूरन बिष्ट, अनीता जोशी, मनीष पांडे, दयाकृष्ण जोशी, कमला आरोड़ा, चंद्र नेगी, चेतना बिष्ट, नवीन पाण्डेय, विमल सिंह समेत अनेक संस्थाध्यक्ष उपस्थित रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
