किच्छा के किसानों और कांग्रेस ने बीजेपी की सांसद कंगना रनौत का विरोध किया. किच्छा में किसानों ने कहा कि फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के बयान से सख्त नाराजगी है. बीजेपी सांसद को सांसद पद से इस्तीफा देना चाहिए प्रदर्शनकारी किसानों और कांग्रेस ने कंगना रनौत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की. आज किच्छा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के अगुवाई पुतला दहन किया गया. डीडी चौक के सामने पहुंचकर किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत का पुतला दहन किया. इस मौके पर इस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी नगर पालिका की वर्तमान अध्यक्ष दर्शन कोली, ओम प्रकाश दुआ, ठाकुर सुनील सिंह ,एन यू खान, सुनीता कश्यप, जगरूप सिंह गोल्डी, गलशन सिंधी ,कलावती, सुधा जोशी, दिलीप सिंह बिष्ट , किसान नेता संतोष सिंह, सरन पुरेवाल, दलजीत सिंह कक्कड़, दानिश मलिक, फाजिल खान, सानू मलिक, आदि थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
