उधम सिंह नगर- उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी के आदेश पर किच्छा उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने अवैध कालोनियों एवं स्टांप पेपर पर प्लाटों की खरीद फरोख्त रोकने के आदेश जारी किए है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि प्लाटों की खरीद फरोख्त स्टांप पेपर पर की जा रही हैं जो कि अवैधानिक है स्टाम्प पेपर पर खरीद फरोख्त से संपत्ति का अधिकार प्राप्त नहीं किया जा सकता है। जो लोग इस फर्जीवाड़े में शामिल है उन्हें चिन्हित किया जाएगा और कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्टाम्प पेपर पर भूमि खरीद फरोख्त कर स्वामित्व प्राप्त नहीं किया जा सकता है। केवल रजिस्टर्ड के माध्यम से ही संपादित किया जा सकता है। जल्द ही किच्छा में अवैध कालोनियों पर कार्यवाही की जा सकती हैं।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
