रूद्रपुर 05 मार्च 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को अपर जिलाधिकारी नजूल/प्रशा0 कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने न्यायालय वादों को त्वरितगति से निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी वादों को आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज करें व पुराने वादों को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने फौजदारी, गुण्डा एक्ट, स्टांप, चकबन्दी, सिलिंग, खनन वादों को भी त्वरित गति से निस्तरण करने के निर्देश दिये। उन्होने बोर्ड ऑफ रेवन्यू से प्राप्त वादों की जानकारी लेते हुए उन्हे त्वरित गति से निस्तारित करने तथा सही वैल्यूसन करते हुए जर्वाना राजस्व वसूली कराने के निर्देश दिये। उन्होने बड़े मूल्य लेख पत्रों की जांच कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये।
जिलाधिकारी ने पत्रावलियों व पंजिकाओं के ठीक से रख-रखाव करने, पुराने पत्रावलियों को रिकार्ड रूम में भेजने के निर्देश दिये। उन्होने निबंधन कार्यालय का निरीक्षण करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिये।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, मुख्य प्रशसनिक अधिकारी मोहन दिवाकर, पेशकार जिलाधिकारी न्यायालय संजीव पालीवाल, अहलमद हेम चन्द्र पाण्डे आदि मौजूद थे।
————————————————–

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
