द्वाराहाट, बीआरसी में एफएलएन पर दो दिवसीय फॉलोअप प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का अनुभवात्मक प्रशिक्षण बुधवार को प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण में विकासखण्ड के दूरस्थ संकुल रियूनी, द्वारसो, कुंवाली, जालली एवं बिन्ता के 25 विभिन्न विद्यालयों के 26 अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर श्री मनोज पंत एवं डॉ० चम्पा बिष्ट द्वारा एफ एल एन प्रशिक्षण का प्रारम्भ मां सरस्वती वंदना, निपुण गीत एवं निपुण प्रतिज्ञा के साथ कराया गया। विद्वान मास्टर ट्रेनरों ने फालोअप बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्य पर फोकस करते हुए अपने अपने विद्यालय में शिक्षकों द्वारा करायी जा रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जानकारी ली। प्रशिक्षण में सन्दर्भदाताओं द्वारा विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को एफ एल एन लर्निंग आउटक्रम, घटकों एवं लक्ष्यों की सम्प्राप्ति व बच्चों के अंदर भाषा एवं गणित की न्यूनतम दक्षता प्राप्त करने हेतु एफ एल एन शिक्षक संदर्शिका का उपयोग करने का सुझाव दिया। बच्चों को एलएसआरडब्ल्यू (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) विधि एवं गणित दक्षता प्राप्त करने के लिए ईएलपीएस (अनुभव, भाषा, चित्र, प्रतीक) विधि का प्रयोग करते अधिगम कराने हेतु बेहतर प्रयास करने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में अकादमिक गतिविधियों में पुस्तकालय निर्माण, पुस्तकों का चयन एवं स्तरीकरण, सीएलएमसी गठन करते हुए उनका सुचारु संचालन कराने की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। इस दौरान श्री मनोज पंत, डॉ० चम्पा बिष्ट सहित हेमन्त कुमार, रेनु दरमोली, वीर सिंह, योगेश कुमार, सुरेश कुमार, गोविन्द लाल, मनीष वर्मा, सुरेन्द्र सिंह, पूजा अग्रवाल सहित तमाम शिक्षक गण एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से लच्छी महर मौजूद थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
