पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के बंगापानी में घास काटने गई एक महिला गिर गई. आनन-फानन में लोग उसको अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है.
बताया जा रहा है कि बंगापानी तहसील के ग्राम सभा सेरा-शिलिंग के तोक शिलिंग निवासी 35 वर्षीय मीना देवी की खाई में गिरने से मौत हो गई है. मीना देवी पशुओं के लिए चारा लाने नजदीक के जंगल में गई थी. जब काफी देर बाद तक वापस नहीं लौटी तो ग्रामीणों ने ढूंढ़ खोज की और उसका शव गहरी खाई में मिला. स्थानीय लोग महिला को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
