किच्छा;किच्छा नगर पालिका क्षेत्र में आरक्षण लागू किए जाने से पूर्व शुकवार को एकल सदस्य समर्पित आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बीएस वर्मा ने जन सुनवाई कर स्थानीय लोगों का पक्ष जाना। किच्छा नगर पालिका के राजीव गांधी कम्युनिटी हॉल में आयोजित जन सुनवाई के दौरान नगर के लोगों ने अपने विचार रखे।
किच्छा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह ने साल 2011 की जनगणना के अनुसार सभी वार्डों के अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की कुल जनसंख्या के आंकड़े आयोग के समक्ष रखे। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वर्मा ने निकायों में आरक्षण लागू किए जाने के नियमों की जानकारी दी। आरक्षण आरोही और अवरोही क्रम में लागू किया जाता है। निकाय में नए क्षेत्रों के शामिल होने से भी आरक्षण की स्थिति पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि आरक्षण नियम के अनुसार ही लागू होगा। इस बार निकायों में ओबीसी की जनगणना की गई है, लिहाजा आरक्षण लागू होने से पूर्व जनता का पक्ष भी सुना जा रहा है। शहरी विकास निदेशायल के सहायक निदेशक विनोद कुमार ने जनता को निकायों के आरक्षण की स्थिति की जानकारी दी।इस मौके पर तहसीलदार गिरिश चंद त्रिपाठी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह, ताहिर मालिक, प्रवीण, एवम कर्मचारी एवं समाजसेवी मौजूद थे
•

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708

