उधम सिंह नगर:विधायक तिलकराज बेहड़ के धरने के खिलाफ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी मंगलवार को तहसील कार्यालय में नगर व्यापार मंडल की पूर्व कार्यकारणी के साथ धरना दे दिया। शुक्ला ने आरोप लगाया कि विधायक बेहड़ एसडीएम और प्रशासन को दबाव में लेकर चुनाव में धांधली करने का प्रयास कर रहे हैं। चेतावनी दी कि जब तक बेहड़ का धरना समाप्त नहीं होगा, वह भी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे।मंगलवार को विधायक बेहड़ नगर व्यापार मंडल का चुनावशीघ्र कराने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहरअपने समर्थकों के साथ बैठे थे। इसके खिलाफ पूर्व विधायक शुक्ला ने तहसील कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ धरना दे दिया। उन्होंने कहा कि वह व्यापार मंडल चुनाव के खिलाफ नहीं है, लेकिन चुनाव पारदर्शिता के साथ होने चाहिए। विधायक बेहड़ धरना देकर एसडीएम को दबाव में ले रहे हैं। कहा कि चुनाव पारदर्शिता के साथ शीघ्र कराए जाने चाहिए। शहर का व्यापारी नियमानुसार चुनाव करना चाहता था। लेकिन विधायक धरना देकर गलत तरीके से व्यापार मंडल में अपने समर्थकों को स्थापित करना चाहते हैं। चुनाव में भाग लेने वाले सात प्रत्याशियों में से चार प्रत्याशियों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। वोटर लिस्ट फर्जी बनाई गई है। उप निबंधक ने जांच में पाया है कि बायलॉज में नियमों की अनदेखी की जा रही है। इसी आधार पर चुनावों को रोका गया है।धरना देने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन लाल खुराना, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, पूर्व महामंत्री विजय अरोड़ा, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, धर्मराज जायसवाल, संजीव कुमार सिंह, संदीप अरोड़ा आदि मौजूद रहे। खबर लिखे जाने तक मामला बेहद तनाव पूर्ण बना हुआ है।
’
•

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
