*एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा महोदय के निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस की अपराध तथा अपराधियों पर कार्यवाही लगातार जारी*
*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा थाना पुलभट्टा क्षेत्र से नाबालिग को गोली मारने वाले एक अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त तमंचे व मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को जनपद मे महिला सम्बन्धी अपराधो मे त्वरित कार्यवाही की जाने हेतु निर्देशित किया था । दिनांक 07-10-2024 को थाना क्षेत्र मे घर मे घुसकर परिजनो को जान से मारने की धमकी तथा नाबालिग को जान से मारने की नियत से हाथ मे गोली मारने के सम्बन्ध मे सूचना प्राप्त होने पर तत्काल ही आरोपी के विरूद्ध थाना पुलभट्टा पर FIR N0-161/2024 धारा-119/332©/351(2) बीएनएस बनाम – रिहान उर्फ जेरिफ पंजीकृत किया गया । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु SP CITY महोदय व CO सितारंगज महोदय के निर्देशन मे थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व मे भिन्न-भिन्न टीम गठित की गयी । उक्त टीमो द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रिहान उर्फ जेरिफ की गिरफ्तार हेतु अथक प्रयास करते हूए दिनांक 13-10-2024 को मुखबिर की सूचना पर अभि0 रिहान उर्फ जेरिफ पुत्र सुभान शाह निवासी वार्ड नम्बर 19 सिरौलीकला थाना पुलभट्टा जनपद उधमसिहनगर को मो0सा0 यामाहा MT से बहेडी से सिरौलीकला को आते हुए भंगा गाँव के नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । अभि0 की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त तमंचा 12 बोर मय खोखा कारतूस बरामद किया गया है । बरामदी के आधार पर अभियोग मे धारा 3/25 आर्मस एक्ट की बढोत्तरी की गयी है । अभियुक्त द्वारा गुस्से व नाराजगी मे पीडिता को गोली मारने की बात बतायी गयी । अभि0 से कडी पूछताछ के बाद मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है । मो0सा0 को सीज किया गया है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
➡️ रिहान उर्फ जेरिफ पुत्र सुभान शाह निवासी वार्ड नम्बर 19 सिरौलीकला थाना पुलभट्टा जनपद उधमसिहनगर.
*बरामदगी*
1-एक अदद तमंचा 12 बोर मय 01 कारतूस
2- मोटर सा0 यामहा बिना नम्बर

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
