किच्छा। नवीन गल्ला मंडी में क्रय विक्रय समिति द्वारा मूल्य समर्थन योजना 2024-25 के क्रम में जनपद में किच्छा द्वारा किसानों के हित को देखते हुए धान क्रय केन्द्रो पर खरीद का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। धान क्रय प्रारंभ करने के अवसर पर नवीन अनाज मंडी में किसानों द्वारा लाए गए धान की तोल शुरू की गई। तोल प्रारंभ होने से किसानों में खुशी का माहौल बना हुआ है। क्रय -विक्रय समिति द्वारा तोल केंद्र पर सर्व प्रथम ग्राम पटेरी के कृषक ओम प्रकाश का धान क्रय किया गया। शुभारम्भ समिति के सचिव अपर जिला सहकारी अधिकारी नवल शर्मा द्वारा किया गया। वरिष्ठ विपणन अधिकारी सीएमओ अतुल चतुर्वेदी सहायक विकास अधिकारी अर्पण मंडी सचिव मोहन चंद्र जोशी इस अवसर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर गृह प्रवेश समिति सचिव जिला सहकारी अधिकारी नवल शर्मा ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा है कि वह अपनी फसल को साफ सुथरा एवं नामी रहित बनाकर गृह केदो में लाएं ताकि उनकी अनाज का उचित मूल्य उन्हें दिया जा सके उन्होंने किसानों से यह भी निवेदन किया कि जितना संभव हो सके उतना खड़ी फसल को बनाए रखें तथा धान के अंदर की नमी को देखते हुए सुख स्थान पर अनाज का भंडारण करें ताकि धान में नमी काम हो जाए उन्होंने किसानों से यह भी कहा कि धान खरीद केदो में यदि कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर समस्या का समाधान कर सकते हैं उन्होंने सभी लोगों से निवेदन किया है कि धान खरीद में सरकार का और समिति का सहयोग प्रदान करें। विगत वर्षों में भी जनपद में सर्वप्रथम किच्छा क्रय विक्रय समिति द्वारा ही खरीद प्रारंभ की जाती रही है। एव किच्छा मंडी में ही सबसे अधिक धान की आवक रही है। अपर जिला सह अधिकारी द्वारा कृषकों से आग्रह किया कि धान को सुखा कर ही केन्दो पर लाएं।
इस अवसर पर वरिष्ठ विपणन अधिकारी अतुल चतुर्वेदी केंद्र प्रभारी संजय कुमार, राम सिंह महरा, देव सिंह, डी० के० पाणे सैकड़ो किसान एवं राइस मिलर्स मौजूद थे

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
