किच्छा– किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने सभी क्षेत्रवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की बधाई देते हुए जनसंवाद कार्यक्रम के तहत अपने आवास विकास स्थित कार्यालय पर तमाम क्षेत्रवासियों से भेंट की और उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसके निदान के आदेश पारित किए। उनके कार्यालय पर क्षेत्रवासियों का तांता लगा रहा । जिसमें क्षेत्र वासियों ने उन्हें राशन कार्ड, पेंशन,आर्थिक सहायता, बिजली, पानी , स्वास्थ्य , शिक्षा जैसी तमाम समस्याएं उनके सामने रखी।इस दौरान संतोष रानी निवासी पुरानी गल्ला मंडी वार्ड न-17 ने पति की मृत्यु अपरांत आर्थिक सहायता दिलाये जाने,कच्ची खुमरिया निवासी मुस्ताक अहमद एजाज व अबरार आदि ने 200 मीटर सडक का निर्माण कराये जाने गंगापुर लोहर्रा से दिनेश कुमार ,नाथूराम ,मुकेश कुमार ,लक्ष्मण ,राजू,गंगाराम,राजेश ,गोमती आदि ने गाँव में मंदिर निर्माण कराये जाने तथा मेसर बेगम वार्ड न-15 निवासी ने राशन कार्ड की समस्या से अवगत कराया तथा जीरो बंदा डाम निवासी भजन सिंह,सुरजीत सिंह,गगनदीप,जीत सिंह,बलवीर सिंह,मोहन सिंह आदि ने गाँव के गुरद्वारे साहिब में लंगर हाल का निर्माण कार्य जाने की मांग विधायक बेहड के समक्ष रखी |
विधायक बेहड ने सभी क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकाँश समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया तथा समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया |
श्री कष्ण बलदेव मंदिर किच्छा से नितिन शर्मा ,रवि शर्मा सन्नी बजाज,प्रतीक,नवल शर्मा आदि सदस्यों ने विधायक बेहड से कार्यालय में भेंट कर उनको जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी व श्री कृष्ण जी का चित्र भेंट कर व पटका पहनाकर सम्मानित किया इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू तिवारी,निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली,ओम प्रकाश दुआ ,राम बाबू,गुलशन सिन्धी आदि उपस्थित रहे |

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
