गन्ना किसान संस्थान काशीपुर के तत्वाधान में गन्ना विकास विभाग लिब्बरहेड़ी,हरिद्वार के ग्राम मुंडियाकी में गन्ना कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया गन्ना शोध संस्थान काशीपुर के वैज्ञानिक डॉ सिद्धार्थ कश्यप द्वारा गन्ने की लाल सड़न अवरोधी नवीन प्रजातियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी जिससे कृषक रोग रहित गन्ने द्वारा अधिकतम पैदावार प्राप्त कर सकें। कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के वैज्ञानिक डॉ पुरुषोत्तम कुमार द्वारा गन्ने के रोग व कीट से बचाव करने की जानकारी दी गयी । गन्ना किसान संस्थान के श्री जीवन पंत ने मंच का संचालन किया। गोष्ठी में उपस्थित गन्ना विकास विभाग लिब्बरहेड़ी के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभागीय योजनाओं के बारे मे बताया गया । गोष्ठी श्री छोटेलाल, श्री दिनेश, श्री मामराज आदि उपस्थित रहे तथा कृषकों में श्री मदनपाल ,श्री सुशील ,श्री आदर्श मोहन, श्री बृजेश ,श्री राम गोपाल ,श्री अमित, श्री अनुराग आदि बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
