किच्छा चीनी मिल प्रबंधन ने एक फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का कुल 5.64 करोड़ रुपये का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से संबंधित समितियों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया है। जबकि पूर्व का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। सोमवार को चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि पेराई सत्र की शुरुआत 18 नवंबर 2024 से हुई थी। अब तक किसानों को एक फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का 87.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
