रामनगर:रामनगर में देर रात रामनगर काशीपुर मार्ग पर कार और बाइक की हुई भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना में घायल हुए एक बाइक सवार युवक की जहां एक और दर्दनाक मौत हो गई तो वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया आपको बता दें कि ग्राम पीरुमदारा निवासी विनोद मेहरा अपने दोस्त ग्राम बसई निवासी कौशिक बनोला के साथ अपनी बाइक से रामनगर किसी काम से आ रहे थे बताया जाता है कि इसी बीच रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात कार चालक ने बाइक पर टक्कर मार दी जिसमें दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया बताया जाता है कि काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में विनोद मेहरा की मौत हो गई जबकि घायल कौशिक बनोला का उपचार चल रहा है घटना के बाद मृतक के परिजनों में जहां एक और कोहराम मचा है तो वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की करवाई शुरू कर दी है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
