किच्छा में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर उपजे विवाद में विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। बुधवार को रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में एडीएम की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई। नए नामांकन कराने की मांग पर तीन चरण की वार्ता के बाद भी दोनों पक्षों में चुनाव प्रक्रिया को लेकर सहमति नहीं बन पाई। इसके चलते वार्ता विफल हो गई । प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर इकाई के चुनाव में विवाद के चलते विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एक दूसरे के खिलाफ मंगलवार से ही धरने
बैठे हैं

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
