*विधायक बेहड़ ने लगभग 36 लाख की लागत से निर्मित विकास कार्यों के किये उद्घाटन*
*किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने ग्रामीण जनसंवाद के तहत ग्रामवासियों से मुलाकत की*
किच्छा विधायक बेहड़ ने अपनी विधायक निधि से निर्मित कराये गए लगभग 18.68 लाख की लागत तथा जिला योजना से निर्मित करायी गयी 17.06 लाख की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में किये | इनमे विधायक निधि से जीरो बंदा श्री गुरुद्वारा साहिब में चाहारदीवारी जिसकी लागत 4.59 लाख है,दिवान झाला में बाबा भीमराव आंबेडकर द्वार जिसकी लागत लगभग 4.12 लाख तथा धौराडाम में विभिन्न 17 छोटी सड़कों का उद्घाटन जिनकी कुल लम्बाई लगभग 500 मीटर तथा तथा लागत 27.06 लाख है, इनमे से 10 लाख की सड़कें विधायक निधि तथा 17.06 की लागत की सड़कें जिला योजना से निर्मित करायी है,इस सभी सड़कों का उद्घाटन विधायक बेहड़ द्वारा फीता काटकर व् नारियल फोड़कर किया समस्त ग्रामवासियों द्वारा विधायक बेहड़ का अपने-अपने गाँव पहुचने पर फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया व विकास कार्य पूर्ण कराएँ जाने हेतु आभार जताया|
इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि डामक्षेत्र जो की विकास में पीछे रह गया था अब यहाँ तेजी से विकास मेरे द्वारा कराया जा रहा है आगे भी और छोटी-बड़ी सड़कें बनायीं जाएगी,दीवानझाला में एक कमरा बनाया जायेगा,कोटखर्रा में भी एक बड़ी सड़क बनायीं जायेगी | बेहड़ ने जनसंवाद के दौरान लोगों को स्मार्ट मीटर के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि समार्ट मीटर न लगाने दे इसका अवश्य विरोध करे सरकार गरीबों को लूटने की नियत से ये विधुत मीटर लगा रही है,भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा सामने आ रहा है गरीबों के हितों की बात करने वाली ये सरकार गरीब विरोधी है इसके खिलाफ जनजागरण के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जायेगा |
विधायक बेहड़ ने बाबा भीमराव साहब जी के नाम पर विधायक निधि से निर्मित कराये गए गेट के उद्घाटन पर कहा की हम और हमारा देश, बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर का सदैव ऋणी रहेगा जिन्होंने संविधान निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज के दलित,पिछड़े,समाज की मुख्यधरा से वंचित लोगों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ी और आज उनकी इसी विचारधारा से देश में करोडो लोग अपने पैरो पर खड़े होकर देश हित में अपना योगदान दे पा रहे है |
इससे पूर्व विधायक बेहड़ ने आज दिन बुधवार से अपना ग्रामीण जनसंवाद का प्रारंभ नजीमाबाद धौराडाम स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब जीरोबंदा में माथा टेककर क्षेत्रवासियों की मंगलमय की कामना करते हुए किया | जनसंवाद के तहत उन्होंहे आज नजीमाबाद ग्रामसभा के अंतर्गत धौराडाम जीरो बंदा,चीमा लेन,प्रधान लेंन,दीवान झाला,बंगाली कालोनी,कोटख्रर्रा,अमर लेंन आदि गाँवों का दौरा किया | इस दौरान विधायक बेहड़ ने धौराडाम में लोगों के खेंतो व घरों में भरे पानी का भी पैदल भ्रमण कर जायजा लिया |
इस दौरान सुरजीत सिंह,भजन सिंह,रक्षपाल सिंह,बलवंत सिंह,रघुनाथ सिंह,लखविन्द्र सिंह,पप्पू चीमा, किशोर आचार्य,उत्तम आचार्य,सपन मंडल,जसविन्द्र सिंह,सुरजीत सिंह,मोहन सिंह,बलवीर सिंह,श्रीकांत,रमेश सिंह,सुबेघ सिंह,भगवान् सिंह,मख्हन सिंह,हरबंस सिंह,गगनदीप सिंह,गुरदीप सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग,महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
