किच्छा: आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़े वर्गों के आरक्षण का कोटा सभी विभागों में पूरा करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। बुधवार को बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। कहा कि डॉ. भीमराव आम्बेडकर के प्रयासों से ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग अगला के लिए संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की गई, लेकिन लेख तक किसी भी सरकारी विभाग में आरक्षण का कोटा पूरा…. किया गया। बीते एक अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति को मिलने वाले आरक्षण का वर्गीकरण और क्रीमीलेयर लागू कराने ऐप पर पढ़ें दिया है। इस आदेश से अनुसूचित जाति, जनजाति का नुकसान होगा और जातिगत आधार पर लोगों में बंटवारा होगा। ज्ञापन देने वालों में धमेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, महेश चंद्र सागर, रवि कुमार, बाबूराम सागर, राम भरोसे, शैलेन्द्र कुमार, जसपाल सिंह सागर, हरेन्द्र कुमार सागर, रवि कुमार भारती, विक्की सागर, करन सागर, मनोज सागर, शेर सिंह, हरिशंकर सागर आदि रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
