द्वाराहाट, रा०प्रा०वि० ऐना पर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मोहनराम की अध्यक्षता में छात्र छात्राओं द्वारा मां सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन प्रेमा देवी द्वारा किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा गांव के लिए वर्षों से सड़क की मांग पूरी नहीं करने पर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि लगातार सरकारी नुमाइंदों द्वारा सड़क के लिए आश्वासन दिये जाते हैं, महिलाओं ने कहा कि ग्रामीणों ने अब सड़क की उम्मीद भी छोड़ दी है। ग्रामीणों ने सड़क नहीं बनने पर आगामी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।सरुली देवी, कमला देवी, भागुली देवी, गंगा, चम्पा, तारा, भावना, प्रेमा, लीला, आशा, भावना, रुपा, पुष्पा, नीमा, नंद किशोर, पूजा, रेखा, कंचन सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
