गैरसैंण आक्रोश रैली को द्वाराहाट से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
द्वाराहाट, एनएमओपीएस के बैनर तले नई पेंशन योजना ओर यूनिफाइड पेंशन योजना के विरोध में गैरसैंण में होने वाली विशाल आक्रोश रैली में प्रतिभाग करने द्वाराहाट से पेंशन बहाली मंच के 100 से अधिक शिक्षक और कर्मचारी रवाना हो गए। द्वाराहाट तीन मूर्ति चौक से दल के सदस्यों को सेवानिवृत्त शिक्षक और राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय महामंत्री केपीएस अधिकारी तथा सेवानिवृत्त शिक्षक और पूर्व राशिसं ब्लॉक अध्यक्ष जोधा सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर दोनों वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी पूर्ण लगन और निष्ठा के साथ अपने जीवन का सबसे मूल्यवान समय सरकार की सेवा में लगता है, लेकिन सेवानिवृत्त होने के पश्चात उसे पेंशन से वंचित कर देना अमानवीय कृत्य है। पेंशन ही कर्मचारी के बुढ़ापे की लाठी है, सरकार कर्मचारियों को हूबहू पुरानी पेंशन देने के बजाय एनपीएस और यूपीएस जैसे मकड़जालों में उलझा रही है। आक्रोश रैली में प्रतिभाग करने जा रहे कर्मचारियों ने एक सुर में कहा कि उनका आंदोलन हूबहू पुरानी पेंशन लागू होने तक जारी रहेगा। वहां एनएमओपीएस के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन जोशी, सचिव नंदाबल्लभ मैनाली ओर महिला अध्यक्ष प्रीति अधिकारी के नेतृत्व में 100 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाएं और कर्मचारी आक्रोश रैली में प्रतिभाग हेतु गैरसैंण रवाना हुए।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
