*स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ 14 अक्टूबर को कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन – तिलक राज बेहड़*
*अधिशासी अभियंता विधुत विभाग किच्छा का किया जायेगा घेराव*
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यालय में कांग्रेसजनों की एक बैठक हुई जिसे सम्भोधित करते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा की प्रदेश भाजपा सरकार जो की गरीब विरोधी सरकार है गरीबों को लूटने की एक और तरकीब लायी है जिसके तहत हर बिजली उपभोक्ताओं के पुराने मीटर बदलकर नए (स्मार्ट प्रीपेड ) मीटर लगाए जा रहे हैं जिसमे आप मोबाइल की तरह जितने पैसे डालोगे आपके घर की बिजली उतनी ही चलेगी और मीटर में पैसे खत्म होने पर घर की बिजली भी अपने आप बंद हो जायेगी | सरकार की मंशा इससे साफ़ जाहिर होती है आने वाले समय आम जनता को विधुत बिलों का अधिक भुगतान करना पड़ेगा और उन पर विधुत बिलों का बोझ अधिक पड़ेगा | सरकार के इस गलत निर्णय का पुरजोर विरोध किया जायेगा |
सभी कांग्रेसजनों ने सरकार के फैसले के खिलाफ किच्छा में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ पुरजोर विरोध प्रदर्शन करने की रूपरेखा बनायीं गयी जिसके तहत माननीय विधायक श्री तिलक राज बेहड़ जी के नेत्रत्व में नगर काँग्रेस कमेटी किच्छा व ब्लाक काँग्रेस कमेटी किच्छा के तत्वाधान में दिनांक 14 अक्टूबर दिन सोमवार को सभी कांग्रेसजन भारी तादात में क्षेत्रवासियों के साथ किच्छा बसअड्डे पर प्रात: 10 बजे एकत्रित होकर रुद्रपुर रोड पर स्थित अधिशासी अभियंता विधुत विभाग के कार्यालय तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जायेंगे और अधिशासी अभियंता विधुत विभाग किच्छा का घेराव तथा धरना प्रदर्शन किया जायेगा |
इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी,ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी,निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली,हाजी सरवर यार खान,मेजर सिंह,राजेश प्रताप सिंह,गुलशन सिन्धी,हरविन्द्र सिंह मोंटी,तीरथ मुंजाल,राजेन्द्र सिंह,यामीन मलिक,सुनीता कश्यप,एनयू खान,सईंदुल रहमान,लियाकत अंसारीइन्तजार मलिक,नजाकत खान,फिरासत खान,हसीब अहमद,जगरूप सिंह गोल्डी,मोहम्मद आरिफ,तोशीब मलिक,अफसार कुरैशी,राजेन्द्र दास, अंकुश गुम्बर,अक्षय बावा,चन्दन पाण्डेय,छोटेलाल कोली,रघुनाथ सिंह,सोनी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे |

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
