हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी से लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम से दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर सौरभ जोशी को धमकी भरा पत्र भेजा था जिसमें पैसे न देने पर सौरभ और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी थी। वहीं इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस एक्शन में आई और मामले की जांच में जुट गई, वहीं एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने बताया कि सौरभ जोशी से रंगदारी मांगने वाले आरोपी अरुण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो की उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला है, जो पहले पंजाब के मोहाली में एक होटल में काम करता था, लेकिन नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने शॉर्टकट से पैसे कमाने के लिए सौरभ जोशी के घर की रैकी की और उसके बाद उससे दो करोड़ की रंगदारी मांगने का प्लान बनाया जिसे सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जांच की जा रही है की इसका किसी गैंग से कोई कनेक्शन तो नही है हालांकि ये जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
